VAISHALI NEWS : वारंटी को भगाने पर पुलिस ने घर मे महजूद उसकी पत्नी के साथ की लात-मुक्के से पिटाई हुई जख्मी। इलाज़रात पीड़ित अस्पताल से गिरफ्तार।

Image source : SG NEWS: ग्रामीण और पुलिस के बीच  झरप का वाइरल वीडियो के दृश्य 
Image source : पीड़ित महिला अंजली कुमारी।

सत्यम ग्राम न्यूज़ | हाजीपुर : देसरी थाने की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की तीन कांडों के वांछित अपराधी अपने घर में है। सूचना प्राप्त होते हैं देसरी थाना अध्यक्ष बबली कुमारी अपने दलबल के साथ थाना क्षेत्र के बभनी मठ गांव पहुंची थी।

मुथूट सोना लूट समेत तीन कांडों में वांछित पिंटू पासवान के यहां छापेमारी की गई। अपराधी पिंटू भनक लगते ही घर से भाग निकला। पुलिस कथित रूप से पिंटू पासवान की पत्नी अंजली कुमारी के साथ लात मुक्के से मारपीट की।

इस संबंध में घायल अंजली कुमारी ने बताया कि पुलिस सिविल ड्रेस में हमारे घर छापेमारी करने आई थी। हमें लगा कि कोई और है। पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हो गई। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बबली कुमारी द्वारा गर्भवती महिला को जमीन पर पटक करऔर उसे पर लात घुसे बरसा रहे हैं।

गर्भवती महिला बार-बार छोड़ देने की गुहार लगा रही है। इस संबंध में आरोपी पिंटू पासवान की मां संगीता देवी ने बताया कि 30 तारीख को संध्या 4:00 बजे पुलिस आई और हमारे घर में छापेमारी की। घर से कोई बरामद नहीं हुआ तो हमारे साथ पुलिस मारपीट करने लगी।

हमें और हमारी बहू को दो और अन्य लोगों को थाने  ले गई। संगीता देवी ने बताया कि  थाने ले जाने के बाद थाने पर हमें पा बेरहमी से पीटा गया है। थाने में पुलिस के पीटाई से बुजुर्ग महिला  संगीता देवी के शरीर पर जख्म होने की कई निशान है।

बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिस उसके सीने पर लात धरकर लाठी से  हमारी पिटाई की है। हालांकि देसरी कि थानाध्यक्ष ट्रेनी डीएसपी बबली  कुमारी ने मारपीट के आरोपों के  साथ वायरल वीडियो को भी गलत पर बताया है।

पुलिस के साथ झड़प की बात विल्कुल गलत : स्टेशन हॉउस ऑफिसर 

थाना अध्यक्ष बबली कुमारी ने  बताया कि तीन कांडों में वांछित वारंटी को पकड़ने गए थे तो घर  वाले और गांव वालों ने वहां से एक वारंटी को भगा दिया। लोकल लोगों  द्वारा डिफेंड किया गया जिसे झड़प  बताया जा रहा है। ऐसा कुछ नहीं हुआ। महिला के साथ मारपीट का आरोप बेबुनियाद है।

यें भी पढ़े…

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-बच्चों-ने-विभिन/01/2025/02/19/12/22/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief