
सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर : एस बी आई के परिसर में बुधवार को खाताधारी के मरणोपरांत उसके नॉमिनी को 2 लाख रुपये के चेक दिए गए। आयोजित कार्यक्रम में पीएमजेजे और पीएमएसबीवाई सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभुक मोहम्मद मुस्ताक एवं प्रमिला देवी निवासी ग्राम हरपुर हरदास को बीमे की राशि का भुगतान किया गया।
इस कार्यक्रम में एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होकर अपने हाथों से लाभुक को चेक प्रदान किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक जीतेंद्र कुमार सहायक प्रबंधक पिंटू कुमार राजेश रंजन अनिल रजक ग्राहक सेवा केंद्र प्रबंधक नवीन कुमार मनीष कुमार चंद्रशेखर राय धर्मेंद्र कुमार साह एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
वही मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि एसबीआई ग्राहक के खाता धारकों को प्रत्येक वर्ष 436 में पीएमजेबी एवं 20 रुपये में पीएमएसबीवाई दोनों बीमा में खाताधारी के निधन के बाद उसके नॉमिनी को दो लाख रुपए का बीमा सरकार द्वारा दी जाती है। खाताधारियों को बीमा अवश्य करना चाहिए ताकि उनके परिवार वालों को इसका लाभ मिल सके। यह नितांत आवश्यक है
ये भी पढ़े …
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली