
पान समाज की बैठक में शामिल ताती समाज के लोग
सत्यम ग्राम न्यूज़ हाजीपुर / वैशाली : जिला मुख्यालय के गांधी आश्रम सभागार में वैशाली जिला के पान समाज द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्तमान समय में इनके आरक्षण को खत्म कर दिया गया है। वक्ताओं ने कहा कि तांती हीं पान है और पान हीं ताती है। दोनों एक दूसरे के पर्यायवाची है। पान अंग्रेजी का शब्द है, जिसका मतलब होता है, कपड़े का टुकड़ा कपड़ा बुनने वाला और पहले से अनुसूचित जाति में दर्ज है। पंरतु हमलोगों को वंचित रखा गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारे प्रूफों को पढ़ा और आरक्षण दे दिया इस समाज के दुःख दर्द को उन्होंने समझा पर सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। अब हमलोग राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर टकटकी लगाए हुएं हैं आगे क्या होता है भगवान जानें। इन लोगों ने न राज्य सरकार का न केंद्र सरकार का विरोध किया। वैशाली जिला के पान समाज ने उमेश दास अकंटक को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया और सभी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम का आयोजन और अध्यक्षता उमेश दास अकंटक ने की और संचालन अयोध्या प्रसाद पान ने किया। मुख्य अतिथि इंजीनियर आई पी गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पान समाज गोपालगंज से चंद्रमा पान , सहरसा से रामदेव शर्मा समस्तीपुर से त्यागी जी मुजफ्फरपुर से राम शंकर दास, छपरा से मंटू कुमार दास, संजय प्रसाद यादव रेलवे स्टेशन अधीक्षक,वैशाली से बसंत कुमार पान समाज सेवी, विनय दास, उमेश दास, नीरज निराला, सुनील कुमार,अमरनाथ दास, सुरेश मुखिया,आदि वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया।