
राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़ , प्रकाश वर्मा। राजापाकर के शनिचर हाट चौक स्थित घाघरा नदी पर बने पुल के पास बीच सड़क पर खड़ी विद्युत पोल को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।जिससे पोल आधार से ही टूट गया परंतु इस पर विद्युत विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों में तपसी प्रसाद सिंह महेश प्रसाद सिंह मुकेश कुमार अमरनाथ सिंह मुन्ना कुमार बृजेंद्र प्रसाद सिंह जगदीश सिंह आदि ने क्षोभ व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि सड़क निर्माण के समय ही ग्रामीणों ने बिजली विभाग को बीच सड़क से बिजली का पोल हटाने के संबंध में सूचना दी थी। किंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।वहीं पोल टूट जाने के कारण उसके तार अगल-बगल पेड़ों पर लटक गए हैं। इससे कभी भी अनहोनी घटना घटित हो सकती है। यदि इसे जल्द ठीक नहीं किया गया तो ग्रामीण सड़क जाम कर रास्ता अबरुद्ध करने को बाध्य होंगे|
इस संबंध में पिछले पंचायत समिति की बैठक में भी कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार को जनप्रतिनिधियों ने बिजली पोल को बीच सड़क से हटाने की मांग रखी थी लेकिन आज तक उस पर कार्रवाई नहीं की गई।इस संबंध में राजापाकर विद्युत उप केंद्र के कनीय विद्युत अभियंता से पूछे जाने पर बताया कि हाइड्रा मशीन को बुलाकर नया पोल लगाना पड़ेगा। क्योंकि मैन्युअल संभव नहीं है। शीघ्र टूटे विद्युत पोल को हटाकर नए पोल लगाए जाएंगे।
ये भी पढ़े …
RAJAPAKAR : सरस्वती पूजा पंडाल में हाथी घोड़े का दिखा भव्य दृश्य |
RAJAPAKAR : सरस्वती पूजा पंडाल में हाथी घोड़े का दिखा भव्य दृश्य |
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली