सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर | संवाददाता – आकाशचंद्र वर्मा।
राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार सभी संबंधित कर्मी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने में जुटे हुए हैं।
प्रखंड के सभी बीएलओ – जिनमें शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, किसान सलाहकार, विकास मित्र, कृषि समन्वयक एवं पंचायत सचिव शामिल हैं – अपने-अपने मोबाइल से प्रखंड सभागार में बैठकर मतदाता पुनरीक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। वे अपने-अपने बूथ स्तर पर प्रपत्र भरकर कार्यालय में आकर उन्हें ऑनलाइन फॉर्मेट में दर्ज कर रहे हैं।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने जानकारी दी कि 25 जुलाई तक सभी आवेदनों को संकलित कर लिया जाएगा। जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से छूट गया है, या जो बेघर अथवा अन्य कारणों से आवेदन नहीं कर सके हैं, उनसे दावा और आपत्ति ली जाएगी। इसके बाद उनकी समस्या पर विचार कर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामों को जोड़ा जाएगा।
उन्होंने बताया कि पहचान के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 11 प्रकार के वैध पहचान पत्रों को मान्यता दी गई है।
25 जुलाई तक पूरे प्रखंड में मतदाता पुनरीक्षण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
#मतदाता_पुनरीक्षण#राजापाकर_समाचार#बीएलओ_कार्य#निर्वाचन_आयोग#वोटर_लिस्ट#सत्यम_ग्राम_न्यूज़#आकाशचंद्र_वर्मा#बिहार_चुनाव#डिजिटल_रजिस्ट्रेशन#मतदाता_सूची #मुख्य_सम्पादक_अखिलेश_कुमार
पदस्थापन आदेश जारी, पांच थाना अध्यक्षों का तबादला।
https://satyamgramnews.in/पदस्थापन-आदेश-जारी-पांच-थ/07/2025/19/03/47/37/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief