सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई की बैठक थाना रोड बाबा मार्केट के परिसर में रविवार को आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष वकील राय ने की व संचालन राजनारायण महतो ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष उत्पलकांत कुमार व जिला उपाध्यक्ष राणा अभय कुमार सहित अनेक शिक्षक शिक्षिका उपस्थित हुए। बैठक में नियोजित शिक्षकों ने 5 माह से वेतन नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया। प्रखंड अध्यक्ष वकील राय ने कहा कि 5 माह से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
भूखे पेट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अपेक्षा कैसे की जा सकती है जबकि बीपीएससी व सक्षमता पास वाले शिक्षकों को नियमित वेतन मिल रहा है। नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेला पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है कुछ शिक्षकों का तीन माह का भी बकाया है और पांच माह भी बकाया है। वही लगभग 95 प्रतिशत शिक्षक बैंक से लोन लेक।
समय पर भुगतान नहीं होने से उन्हें बैंक की तबाही का दंस झेलना पडता है।वही एसीएस महोदय कहते हैं कि जिले के पदाधिकारी के पहले शिक्षकों का वेतन भुगतान होगा लेकिन यह सब कागजों में ही पढ़ने को मिलता है। अन्य वक्ताओं ने भी बैठक को संबोधित किया और जिला पदाधिकारी से शीघ्र नियोजित शिक्षकों को बकाये वेतन का भुगतान करने की मांग की है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से पूछे जाने पर बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
ये भी पढ़े…
बाइक से विद्यालय जाते समय सड़क पर कुत्ते ने लगाई छलांग,शिक्षक हुए घायल।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-बाइक-से-विद्याल/05/2025/24/20/57/34/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली