Panchayat by election’s :राजापाकर में बुधवार को होगा पंचायत उपचुनाव का मतदान।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। नौ जुलाई को होने वाले पंचायत उपचुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय से सभी मतदान केंद्रों पर मंगलवार को पोलिंग पार्टी रवाना हुए। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह वीडिओ आनंद प्रकाश ने बताया कि लगुरांव बुलंदपुर पंचायत में मुखिया पद के उपचुनाव राजापाकर दक्षिणी पंचायत के वार्ड 13 में वार्ड सदस्य पद के लिए हो रहे उपचुनाव व बैकुंठपुर पंचायत के वार्ड 3 में पंच पद के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए सात पोलिंग पार्टी का गठन किया गया है। सभी मतदान केंद्रों को चार सेक्टर में बांटा गया है।

मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर से वाहन द्वारा मजिस्ट्रेट एवं पोलिंग पार्टी के साथ ईवीएम मशीन को सभी बूथों पर भेजा गया है। पंचायतों के 18 बूथों पर चुनाव होंगे जिसमें लगुरांव बिलंदपुर पंचायत में 16 बूथ राजापाकर दक्षिणी पंचायत व बैकुंठपुर पंचायत में एक-एक बुथों पर पंच पद व वार्ड सदस्य पद के लिए मतदान होंगे। सभी बुथो पर सुरक्षा बलों की व्यापक व्यवस्था की गई है। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक सभी बूथों पर मतदान होंगे। मतदान के बाद सभी ईवीएम मशीन को प्रखंड कार्यालय में बने स्ट्रांग रूम में लाया जाएगा। वही 11 जुलाई को मतो की गिनती बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे और विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

ये भी पढ़े…

अनुग्रह अनुदान पाने के लिए आवश्यक दस्तावेज के साथ करें आवेदन : BDO

https://satyamgramnews.in/disaster-fund-अनुग्रह-अनुदान-पाने-के-ल/07/2025/08/19/13/34/satyamgramnewsrajapakar1/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief