
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड मुख्यालय के राजापाकर बाजार निवासी पत्रकार अरुण कुमार श्रीवास्तव के असामयिक निधन हो जाने के बाद शनिवार को लोजपा आर के प्रतिनिधि मंडल ने उनके परिजनों से भेंट कर शोक सांत्वना व्यक्त की।पूर्व सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह द्वारा उनके तैल चित्र पर फूल माला अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अरुण बाबू के खाली स्थान को निकट भविष्य में भरा नहीं जा सकता।
पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से कार्य कर रहे थे। उनके चले जाने से हम सभी मर्माहत हैं।उनका सामाजिक स्तर पर भी सभी लोगों में काफी मान सम्मान था। वे सत्य को लिखने में कभी नहीं डरते थे।वे निर्भीक होकर कार्य करते थे । लेकिन विधाता के लिखे नियम को कोई नहीं मिटा सकता। कब किसके साथ क्या हो जाए। वहीं उन्होंने कहा कि 28 अगस्त को उनके कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आएंगे एवं श्रद्धांजलि व्यक्त करेंगे।मौके पर लोजपा आर के कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
जिसमें पूर्व सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह प्रदेश महासचिव हरिहर पासवान ऋषिकांत पासवान संतोष शर्मा धर्मवीर यादव दरोगा पासवान चंदन कुमार श्रीवास्तव मुकेश पटेल अशोक कुमार वर्मा मनोज कुमार श्रीवास्तव उज्जवल श्रीवास्तव सहित अनेक लोग शामिल हैं।
ये भी पढिये …
VAISHALI NEWS :सर्वे भूमि सर्वेक्षण हेतु आम सभा हुआ आयोजित।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली