वैशाली : भ्रष्टाचार मे संलिप्त प्रभारी प्रधानाचार्य व पूर्व प्रधानाचार्य पर कानूनी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा पत्र।

सत्यम ग्राम न्यूज़, चेहरा कलां /वैशाली : जिले के चेहरा कलां प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बखरी दुआ के प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुपमा कुमारी एवं संयुक्त हस्ताक्षरी राजेश रजक के साथ मिलकर विद्यालय के विकास कोष एवं छात्र कोष से विद्यालय के बैंक खाते में उपलब्ध राशि लगभग 98 लाख रूपये अवैध रूप से निकासी वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में किया गया है।

इस संदर्भ मे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत कुमार यादव ने अपने पत्र मे जिक्र करते हुए बातया की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना एवं लेखा शिक्षा विभाग, वैशाली श्री संतोष कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली वीरेंद्र राय के द्वारा जांच किया गया।

जांच उपरांत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 56, 34,695 रूपये निकासी का मामला सामने आया। उक्त मामला के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली के पत्रांक-486, दिनांक- 09.08.2024 के माध्यम से उप विकास आयुक्त वैशाली को प्रधानाध्यापिका अनुपमा एवं संयुक्त हस्ताक्षरी राजेश राजक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने हेतु अनुशंसा की गई है।

जो अब तक उप विकास आयुक्त, वैशाली के द्वारा प्रधानाध्यापिका अनुपमा कुमारी एवं संयुक्त हस्ताक्षरी राजेश रजक को निलंबित नही किया गया।बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध करते हुए अपने स्तर से जांचोप्रान्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

यहाँ तक की वित्तीय वर्ष 2024-25 में विद्यालय के बैंक खाते निकासी किये गये राशि की भी जांच करने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी, वैशाली को आदेश देने की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़े…

• बखरी दोआ उच्च विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं पूर्व प्रभारी प्रचार्य पर नहीं हुई निलंबन की कार्रवाई : अमरजीत कुमार यादव,IHRSO |

• स्थानीय विधायक डा. मुकेश रौशन पर प्रभारी प्राचार्य से मिलीभगत कर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का लगाया आरोप।

वैशाली : 57 लाख के भ्रष्टाचार में संलिप्त प्रभारी प्राचार्य एवं पूर्व प्रभारी प्रचार्य पर नहीं हुई निलंबन की कार्रवाई : अमरजीत यादव,IHRSO

*रिपोर्ट : अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क*

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief