वैशाली : 57 लाख के भ्रष्टाचार में संलिप्त प्रभारी प्राचार्य एवं पूर्व प्रभारी प्रचार्य पर नहीं हुई निलंबन की कार्रवाई : अमरजीत यादव,IHRSO

सत्यम ग्राम न्यूज़,वैशाली : जिले के चेहराकलां प्रखंड के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी दोआ के माध्यमिक शिक्षिका सह-प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुपमा कुमारी एवं संयुक्त हस्ताक्षरी श्री राजेश रजक  पर विकास  कोष एवं अन्य कोष से लगभग 57 लाख रूपये विद्यालय मरम्मती आदि मद मे खर्च की बात  कुछ दिनों तक चर्चा का विषय बना हुआ था उस पर स्थानीय विधायक डा.मुकेश रौशन और चेहराकलां प्रखंड के पूर्व प्रमुख राम नाथ राय  ने विद्यालय के संस्थापक सह सचिव स्व. नेवा राय के 22वीं पुण्यतिथि पर सभा को सम्बोधित करते हुए गंभीर आरोप भी लगाए गए थे लेकिन कुछ भी नही हुआ. लगता है की प्रभारी प्रधानाध्यापिका और स्थानीय विधायक की मिलीभगत है, क्योंकि विद्यालय का अध्यक्ष विधायक  होता है। वैसे मे कार्रवाई होने चाहिए था लेकिन कुछ भी नहीं हुआ|

गौरतलब हो की एक शिकायत शिक्षा विभाग के पोर्टल पर दर्ज होता है जिसका शिकायत संख्या CCC6636538384 है जिसमे  राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी दोआ के प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुपमा कुमारी सरकारी नियम के विरुद्ध विकास  कोष व अन्य कोष से लगभग 45 लाख की अबैध निकासी किया गया।

प्रभारी प्रधानाध्यापिका  पर लगाये गए आरोप की जाँच प्रतिवेदन के अनुसार 

वैशाली जिला शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं लेखा संतोष कुमार के जाँच प्रतिवेदन के अनुसार श्रीमति अनुपमा कुमारी प्रभारी प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई के अधीन करने की अनुशंसा की जाती है | निरिक्षण  करने के दौरान  प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुपमा कुमारी  पर लगाए गए आरोप से कही ज्यादा विकास  कोष एवं अन्य कोष से  लगभग 57 लाख रूपये की निकासी किया गया जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी प्रचार्य और उसमे संलिप्त  पूर्व प्रभारी प्राचार्य  राजेश रजक को निलंबित करते हुए त्रिसदस्यीय समिति का गठन किया गया था और  जाँच प्रतिवेदन एक महीना के अंदर विभाग को समर्पित करने का आदेश निर्गत किया गया था।

लेकिन, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार त्रिसदस्यीय समिति जाँच कमिटी भी प्रभारी प्रधानाध्यापिका से मिलीभगत कर 20 लाख मे मामला को रफा दफा कर दिया गया है. उक्त बाते अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत कुमार  यादव ने कही. उन्होंने ने इससे पूर्व जिलाधिकारी वैशाली से भी जांचोप्रान्त कानूनी करवाई की मांग किया गया था लेकिन इस मामला मे कोई कार्रवाई अभी तक  नहीं हुआ है श्री यादव ने  संवाददाता से बातचीत के क्रम  में बताये की  आज भी प्रभारी प्रधानाध्यापिका और पूर्व प्रभारी प्राचार्य  राजेश रजक नियमित विधालय आ ही रहे है उनका निलम्बन  की अनुसंसा केवल  दिखावा था जल्द  ही मुख्यमंत्री  बिहार सरकार व शिक्षा मंत्री को पत्र लिख कर कार्रवाई करने की मांग करेंगे । अगर उस पर भी सुनवाई नहीं हुआ तो अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन  के बैनर तले  प्रखंड मुख्यालय चेहराकलां में  एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

ये भी पढ़े …

वैशाली: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, राजकीयकृत उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित करने की अनुशंसा|

वैशाली: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, राजकीयकृत उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित करने की अनुशंसा|

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief