राजापाकर : सत्यम ग्राम न्यूज में छपी खबर का हुआ असर महज 12 घंटे के अंदर बीच सड़क से हटाकर बदले गए क्षतिग्रस्त पोल |

क्षतिग्रस्त बिधुत पोल को बदलते हुए विधुतकर्मी

राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़ ,प्रकाश वर्मा।आपके लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल  सत्यम ग्राम न्यूज में छपी खबर का हुआ असर महज 12 घंटे के अंदर बीच सड़क से हटाकर बदले गए क्षतिग्रस्त पोल | बीच सड़क स्थित बिजली पोल टूट जाने से ग्रामीणों को परेशानी।” नामक  ‌शीर्षक से छपी खबर का असर हुआ और विद्युत विभाग ने छपी खबर पर संज्ञान में लेते हुए टूटे पोल को हटाकर सड़क के किनारे  में नए पोल हाइड्रा मशीन की सहायता से  गारकर उसमे वायर लगा कर बिधुत आपूर्ति  बहाल कर दिया गया है

मंगलवार को दिन के लगभग 12 बजे कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार के निर्देश पर विद्युत कर्मियों ने शनिचर हाट चौक के पास घाघरा नहर पर बने पुल के बगल में बीच सड़क पर टूटे बिजली के पोल को विद्युत कर्मियों द्वारा हाइड्रा मशीन द्वारा पोल को उखाड़ कर सड़क के बगल में नया पोल गाड़ा गया और पेड़ों पर लटके तारों को नए पोल पर सेट किया गया है।

विदित  हो कि टूटे पोल को बदलने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा कई बार विद्युत विभाग को इस बाबत सूचना दी गई थी। लेकिन उसे बदला नहीं जा रहा था एक तो नई सड़क बनने के बाद यह बिजली का पोल भी सड़क पर आ गया जिसे आने जाने वाले लोगों को भी बहुत परेशानी होती थी। विद्युत विभाग व सड़क बनाने वाली कंपनी के बीच खींचतान होती रही। इसके कारण बहुत दिनों तक बीच सड़क पर बिजली के पोल खड़े रहे लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।

एसजीएन नेटवर्क  ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। जिसपर अमल करते हुए मंगलवार को विद्युत विभाग द्वारा टूटे पोल को बदला गया। स्थानीय लोगों में जयपत प्रसाद सिंह तपसी प्रसाद सिंह उपेंद्र राय राजेश कुमार मनोज राय बैद्यनाथ सिंह सत्यनारायण सिंह महेश प्रसाद सिंह आदि लोगों ने सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : भाजपा नेता ने बजट को बताया बिहारी बजट |

राजापाकर : भाजपा नेता ने बजट को बताया बिहारी बजट |

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली